Loading...
अभी-अभी:

शुजालपुरः राष्ट्रीय कवि पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन की जयंती पर कार्यक्रम, दिखी साहित्य अकादमी संस्कृति विभाग की लापरवाही

image

Dec 9, 2019

संतोष राजपूत - मालवा क्षेत्र का विश्व पटल पर नाम रखने वाले राष्ट्रीय कवि पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन जी का कल जयंती थी। इस अवसर पर उनकी जन्मस्थली ग्राम भ्याना में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा बाल मेले का आयोजन एवं साहित्य अकैडमी संस्कृति विभाग भोपाल द्वारा काव्य पाठ का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन का जन्म 8 दिसंबर 1897 में शुजालपुर के ग्राम भ्याना में हुआ था। तभी से आज तक ग्राम भ्याना में साहित्य अकादमी द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित होता आ रहा है, लेकिन इस बार यह कार्यक्रम साहित्य अकादमी संस्कृति विभाग भोपाल की लापरवाही से पूरा कार्यक्रम नाराजगी की भेंट चढ़ गया।

स्थानीय विधायक नाराज होकर कार्यक्रम को छोड़कर चले गए

साहित्य अकादमी संस्कृत विभाग प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम के लिए खर्च  से अधिक का राशि निर्धारित करता है, लेकिन विगत कई सालों से साहित्य अकैडमी इस राशि का दुरुपयोग कर भोपाल से ही कार्यक्रम की औपचारिकता पूरी कर देता है। इसी बात से स्थानीय विधायक भी नाराज होकर कार्यक्रम को छोड़कर चले गए। वहीं स्थानीय साहित्यकारों ने भी साहित्य अकादमी भोपाल पर यह आरोप लगाया है कि उन्हें इस कार्यक्रम की सूचना तक नहीं दी गई। ग्रामीणों ने भी इस कार्यक्रम को सिर्फ एक राजनीतिक मंच बताया। वास्तव में अगर देश के महान क्रांतिकारी एवं लेखक कवि श्री पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन की जन्मस्थली पर इस तरह विवाद होते रहे तो आने वाली पीढ़ियां निश्चित पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन के कार्यों को नहीं जान पाएगी। जबकि साहित्य अकादमी को स्थानीय बच्चों को साहित्य एवं पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन के बारे में आकर बताना चाहिए।