Loading...
अभी-अभी:

राजगढ़ः जिला अस्पताल की बद्दतर हालत, गंदगी से कभी भी फैल सकती है बड़ी बीमारी

image

Jun 23, 2019

राजेन्द्र शर्मा- राजगढ़ जिला अस्पताल में फैली है गंदगी। महिला प्रसूति वार्ड के पीछे लगा है गंदगी का अंबार। प्री मानसून ने दे दी है अपनी दस्तक। मध्यप्रदेश में मानसून भी जल्द अपनी दस्तक देने वाला है। बारिश के मौसम में बढ़ती गंदगी की वजह से होती हैं बीमारियां। डेंगू और मलेरिया होने का रहता है खतरा। गंदगी से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे नवजात बच्चे और उनकी मां।

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले का जिला अस्पताल के पीएनसी वार्ड के पीछे गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिसके वजह से ही सबसे ज्यादा नवजात बच्चे और उनकी मां प्रभावित हो रहे हैं। जहां एक तरफ प्री मानसून में मध्यप्रदेश में अपनी दस्तक दे दी है और जिले में अभी तक 30 एमएम से ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है और जल्द मानसून भी जिले में अपनी दस्तक देने वाला है।

बारिश के मौसम में सबसे अधिक बीमारियां अपना पैर हैं पसारती

माना जाता है कि बारिश के मौसम में सबसे अधिक बीमारियां अपना पैर पसारती हैं और इन बीमारियों में सबसे ज्यादा पानी से होने वाली बीमारियां बरसात के मौसम में ही दिखाई देती हैं। बरसात के मौसम में जहां गंदगी और पानी की वजह से डेंगू, मलेरिया, पीलिया और अन्य विषाणु के द्वारा होने वाली बीमारियां, बरसात के मौसम में लोगों को प्रभावित करती हैं। यह बीमारियां अधिकतर गंदगी के वजह से अपना प्रकोप और बढ़ा देती हैं। वहीं जिला अस्पताल के पीछे ऐसी गंदगी होना बीमारियों के लिए एक खुला न्योता है, जिसमें बीमारियों को कहा जा रहा है आप आइए और लोगों को बीमार करिए।

जिला अस्पताल की लापरवाही से फैल सकती है बीमारियां

जहां देश अभी चमकी बुखार के कारण बिहार में बच्चों की मौत से गुजर रहा है, वहीं राजगढ़ जिला अस्पताल की यह गंदगी कभी भी किसी भी नवजात बच्चे की जान की दुश्मन बन सकती है। इस गंदगी के कारण कई तरह की बीमारियां फैलने का डर है क्योंकि इस गंदगी से विभिन्न प्रकार के कीटाणु मच्छर और अन्य विनाशकारी जीव जंतु पैदा हो सकते हैं, जो अभी जन्म लेने वाले नवजात बच्चों के लिए काफी खतरनाक हैं। वहीं मां भी इन बीमारियों से ग्रसित हो सकती है और उनकी जान को भी खतरा हो सकता है। जिला अस्पताल लगातार इस बारे में लापरवाही दिखा रहा है, जिससे गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिसके कारण बीमारी कभी भी अपना असर दिखा सकती है।

एडीएम ने बताया समस्या को गंभीर, गंदगी का जल्द से जल्द निवारण का दिया आश्वासन

इस बारे जब समय सिविल सर्जन डॉ राजेंद्र कटारिया से बात की तो उन्होंने कहा कि पीआईयू और नगरपालिका से बात करके गंदगी को जल्द से जल्द साफ करवा दिया जाएगा। ऐसा ही कुछ आश्वासन देते हुए सीएस ने अपनी बात रखी। इस बारे में जब एडीएम भूपेंद्र कुमार गोयल से बात की गई तो उन्होंने समस्या को गंभीर बताया और कहा कि अस्पतालों में गंदगी की समस्या आ रही है जिस पर सीएस, सीएमओ और अन्य अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और आज फिर उनको सूचित कर दिया जाएगा कि गंदगी का जल्द से जल्द निवारण किया जाए और नियमित रूप से सफाई की जाए।