Loading...
अभी-अभी:

विवाहित महिला की शिकायत पर सेना के जवान के खिलाफ 376 का मामला दर्ज

image

Jan 5, 2020

सुनील वर्मा : ग्वालियर पुलिस ने एक विवाहित महिला की शिकायत पर सेना के जवान के खिलाफ 376 का मामला दर्ज किया है। महिला का आरोप है, सेना का जवान पिछले 3 साल से उसका शारिरिक शोषण कर रहा था और शादी का वादा करके शहर से अचानक गायब हो गया। 

महिला ने 3 जनवरी को दर्ज कराई शिकायत
बता दें कि, कंपू थाना पुलिस में सांई कॉलोनी निवासी पीड़ित महिला ने 3 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी, कि वो पिछले 8 साल से अपने दो बच्चों के साथ पति से अलग रह रही है। उसके पति ने उसका परित्याग कर दिया है। तीन साल पहले सेना के जवान अनिल थापा से उसकी मुलाकात हुई। अनिल ने पीड़िता को बताया कि उसकी पत्नी की भी मौत हो चुकी है और वो पीड़िता से शादी करना चाहता है। इसके बाद दोनों पति पत्नी के रूप में रहने लगे। कई बार कहने के बाद भी अनिल ने शादी नहीं कि और कुछ दिन पहले पीड़िता को पता चला कि अनिल शादीशुदा है,और उसके बच्चे भी है। तभी अचानक अनिल गायब हो गया। 

पुलिस के मुताबिक
पुलिस का कहना है कि सेना जवान अनिल थापा महिला के साथ रह रहा था। इस दौरान सेना के जवान ने पीड़िता के साथ शारीरिक शोषण भी किया। इस मामले में अनिल थापा के खिलाफ 376 का मामला दर्ज किया है। पता चला है अनिल थापा ने ट्रांसफर ले लिया है, वो अब कुपवाड़ा में तैनात है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है।