Loading...
अभी-अभी:

गरियाबंद की पोस्टर लेडी बीमार, मैनपुर अस्पताल में भर्ती

image

Jan 5, 2020

पुरूषोत्तम पात्रा : गरियाबंद में कांग्रेस की पोस्टर लेडी बल्दीबाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बल्दीबाई सप्ताहभर से खांसी और तेज बुखार से पीडित है और कल सरपंच की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गॉव पहुंचकर पहले उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और फिर ईलाज के लिए मैनपुर अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों की एक टीम उनके ईलाज में जुटी है।

बल्दीबाई के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार
डॉक्टरों का दावा है कि उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और वह पहले से बेहतर महसूस कर रही है। बता दें कि, ये कुल्हाडीघाट की वही बल्दीबाई है जिन्होंने 14 जुलाई 1985 को अपनी झोपड़ी में तत्कालिन प्रधानमंत्री राजीव गॉधी और उनकी पत्नि सोनिया गॉधी को कंदमुल खिलाएं थे, उसके बाद से बल्दीबाई कांग्रेस की पोस्टर लेडी बनी उभरी।

अब तक किसी भी कांग्रेसी ने नहीं ली सुध
जिले में कांग्रेस का कोई भी कार्यक्रम हो कांग्रेसी उनको याद करना नही भूलते, ये भी कहना गलत नहीं होगा कि जिले में खासकर बिन्द्रानवागढ विधानसभा में ऐसा कोई भी कांग्रेसी नेता नही होगा जिसने अपना कैरियर चमकाने के लिए अपने पोस्टर में बल्दीबाई का चेहरा ना लगाया हो। मगर हैरानी की बात यह है कि दो दिन से बल्दीबाई अस्पताल में भर्ती है और कांग्रेस का कोई भी नेता उनका हालचाल जानने अबतक नही पहुंचा है।