Loading...
अभी-अभी:

भोपालः मतगणना की तैयारियों के लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की प्रेसवार्ता

image

May 22, 2019

दुर्गेश गुप्ता- 2019 लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियों के लेकर मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी.एल कांताराव ने प्रेसवार्ता की। साथ ही हुए मतदान का आंकड़ा बताया कि मध्यप्रदेश में कुल 71.10 फीसदी हुआ है, जो कि पिछले 2014 के चुनावों से लगभग 9.5 फीसदी ज्यादा है। 65 हजार 283 कुल मतदान केंद्रों में 2 लाख 21 हजार 246 मशीनों का उपयोग हुआ, जिसमें से 3436 कुल मशीने बदली गई, सीधी एवं श्योपुर जिले के एक एक  मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान हुआ है।

हर स्ट्रांग रूम के बाहर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
मतगणना को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। हर स्ट्रांग रूम के बाहर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अंतिम स्तर की सुरक्षा व्यवस्था में केंद्रीय सुरक्षा बलों की एक प्लाटून के हाथ में 51 जिलों में 51 काउंटिंग सेंटर बनाये गए हैं। लगभग 15 हजार से ज्यादा कर्मचारियों एवं 9 हजार से ज्यादा सुरक्षा बलों की ड्यूटी लगाई गई है। 1800 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल वैलेट की आधा घण्टे गिनती की जाएगी। इसके बाद 8.30 बजे से मशीनों की गिनती होगी। पहला परिणाम लगभग रात 10 बजे तक आने की उम्मीद है। अन्य परिणाम देर रात या दूसरे दिन आ सकते हैं।