Loading...
अभी-अभी:

सिलवानीः कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्कूल पहुंच कर बच्चों के बीच मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

image

Nov 19, 2019

शिवकुमार रघुवंशी - कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेष के मुखिया कमलनाथ का अवतरण दिन स्कूली बच्चों के बीच पहुंच कर मनाया। इसके अतिरिक्त सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को फलों का वितरण किया गया। नगर के शासकीय कन्या उमावि में आयोजित किए गए मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिन कार्यक्रम को कांग्रेस नेता अजय रघुवंषी, अरविंद्र रघुवंषी, इमरान खान, संदीप शर्मा, आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कमलनाथ सरकार के द्वारा किए जा रहे जन हितेषी कार्यो को गिनाया। प्रारंभ में बालिकाओं के द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।

स्कूली बच्चों को भेंट की कलम, कंपास व कापी

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा कलम, कापी व कंपास का वितरण किया गया। साथ ही बच्चों को एकाग्रता के साथ अध्यापन कार्य किए जाने के लिए प्रेरित किया गया। यहां पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने वाली बालिकाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन राधबेंद्र दुवे के द्वारा किया गया। इस अवसर पर शमीम काजी, युवा नेता मनोज यादव, अनिल शुक्ला, सुनील जैन, प्राचार्य एनपी शिल्पी, मो. तारिक, प्रतेश चौरसिया, सगीर कुरैशी, बाबू कुरैशी, मेहराज उददीन, मो. अमन, फैजउल्ला खान आदि विशेष रुप से उपस्थित रहे। इसके पूर्व कार्यकर्ता सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां पर भर्ती मरीजों को फलों का वितरण किया गया।