Loading...
अभी-अभी:

सफाईकर्मियों ने निकाली रैली, आम लोगों ने की पुष्प वर्षा

image

Oct 3, 2018

संदेश पारे - हरदा नगर पालिका परिषद में काम करने वाले लोगों ने आज गांधी जयंती के अवसर पर नगर के लोगों में स्वच्छता की अलख जगाने रैली निकाली।रैली में  तीन युवक गांधी जी, पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम शिवराज सिंह का वेश धारण कर चल रहे थे। जो पूरे नगर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।

इस दौरान सफाई कर्मचारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के लिए नागरिकों को प्रेरित करते चल रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने सभी सफाई कर्मचारियों को स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने की भी सपथ दिलाई।

इस दौरान पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा,नगर पालिका के कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। आजादी के बाद पहली बार हरदा की सड़कों पर सफाई कर्मचारियों की रैली पर आम लोगों ने पुष्प की वर्षा कर उनका सम्मान किया है। गांधी जी की जयंती के अवसर पर इस अनूठा सम्मान सफाई कर्मचारियों को अभिभूत करने वाला पल रहा।