Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियरः कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का जेएनयू में छात्रों के बीच विवाद को लेकर बड़ा बयान, सरकार की शह पर की गई मारपीट

image

Jan 6, 2020

विनोद शर्मा - मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने जेएनयू में छात्रों के बीच विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया। दिग्विजय सिंह के मुताबिक जेएनयू इस देश की सर्वमान्य और सबसे बेहतरीन विश्वविद्यालय है। जहां सरकार की शह पर लड़कियों के हॉस्टल में घुसकर मारपीट की गई है। यूनियन की अध्यक्ष का सिर फोड़ दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मेरा सीधा आरोप है कि ये सारी वारदात अमित शाह यानी कि गृहमंत्री के इशारे पर हुई है।

रामालय ट्रस्ट बनाकर राम मंदिर का होना चाहिए निर्माण

वहीं राम मन्दिर निर्माण को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि रामालय ट्रस्ट बनाना चाहिए, जिसमें सभी शंकराचार्य हों। इसके माध्यम से राम मन्दिर का निर्माण होना चाहिए। वहीं दिग्विजय सिंह भाजपा के घर-घर NRC को CAA के दस्तक अभियान पर बोलते हुये ये कहा कि पहले भाजपा के लोग खुद समझ लें, उनके मतदाताओं को क्या-क्या पहचान पत्र देने होंगे।  क्योंकि भाजपा के लोगों को ही खुद मालूम नहीं है कि NRC है क्या। आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह ग्वालियर में एक शादी समारोह में आये थे। इस दौरान उन्होंने ये बात कही है।