Loading...
अभी-अभी:

खजुराहोः लोकसभा सीट पर कांग्रेस की टिकट घोषित होते ही खुशी में झूमे कांग्रेस कार्यकर्ता

image

Mar 25, 2019

गणेश विश्वकर्मा- खजुराहो लोकसभा सीट पर काँग्रेस पार्टी ने जैसे ही अपना प्रत्याशी घोषित किया, वैसे ही पन्ना में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में एक नया जोश देखने को मिला है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर खुशियां मनाई गई और पटाखे फोड़े गए।

पन्ना जिले की बेटी हैं कांग्रेस प्रत्याशी कविता सिंह

आपको बता दें कि पन्ना जिले से लगातार कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों की तरफ से क्षेत्रीय प्रत्याशी की मांग उठाई जा रही थी। जिसको लेकर कांग्रेस ने तो क्षेत्रीय प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है और इसका असर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में देखने को मिल भी रहा है। कांग्रेस पार्टी के द्वारा खजुराहो लोकसभा सीट से कविता सिंह को टिकट दिया गया है। जो पन्ना जिले की बेटी है। साथ ही कविता सिंह की ससुराल छतरपुर जिले के खजुराहो में जो लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है और कविता सिंह के पति कु. विक्रम सिंह वर्तमान में कांग्रेस पार्टी से विधायक हैं। वे लगातार राजनगर सीट से चौथी बार से विधायक बने हैं।

कांग्रेस की नज़र अब भाजपा प्रत्याशी पर

खजुराहो लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली छतरपुर जिले की दो विधानसभा सीटे राजनगर और चदला हैं जिसमें विक्रम सिंह की राजनैतिक अच्छी पकड़ मानी जाती है। वहीं दूसरी तरफ लोकसभा प्रत्याशी कविता सिंह पन्ना जिले की बेटी है। जिसका फायदा कांग्रेस पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में  मिलेगा, लेकिन अब क्षेत्र वासियों की नज़र भाजपा के प्रत्याशी पर है कि आखिर भाजपा का प्रत्याशी क्षेत्रीय होता है या एक बार फिर भाजपा बाहरी प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारती है। हालांकि खजुराहो लोकसभा सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है, लेकिन इस बार भाजपा ने बाहरी प्रत्याशी को मैदान में उतारा तो कविता सिंह की टिकट घोषित होने के बाद भाजपा को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।