Loading...
अभी-अभी:

नगर निगम के सुरक्षा गार्ड के साथ बदमाशों ने जमकर की मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद

image

Jan 21, 2019

अरविंद दुबे : जबलपुर में सोमवार की देर शाम को बदमाश शक्ति चौकसे ने अपने साथियों के साथ नगर निगम के सुरक्षा गार्ड हरीश पटेल के साथ जमकर मारपीट की और फरार हो गए। नगर निगम के कर्मचारियों ने घायल गार्ड को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है। यह पूरी वारदात नगर निगम के CCTV कैमरे में दर्ज हो गयी। 

बताया जा रहा है कि 17 जनवरी को शक्ति चौकसे के द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के दौरान गार्ड से विवाद के बाद सोमवार को शक्ति चौकसे ने बदला लेने के लिए यह हमला किया। मामले ने उस वक्त राजनैतिक रूप ले लिया जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह ने कहा कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और जबलपूर के प्रभारी प्रियव्रत सिंह के कांग्रेस साथियो ने नगर निगम मे घुस कर यह हमला किया है इतना ही नहीं राकेशसिंह उस गार्ड को देखने के लिए रात में हॉस्पिटल भी पहुंच गए। इस मामले में राजनीति गरम हो गई है और नगर निगम कर्मियों ने मंगलवार को काम बंद हड़ताल का निर्णय लिया है। इधर नगर निगम कमिश्नर के निर्देश पर एस पी अमित सिंह ने आरोपी शक्ति चौकसे पर आपराधिक मामला दर्ज किया है।