Loading...
अभी-अभी:

दमोह : पाकिस्तान पर भारत की जीत का जश्न मनाने के लिये विजय दिवस का हुआ आयोजन

image

Dec 16, 2019

प्रशांत चौरसिया : मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के निर्देश के बाद 16 दिसंबर को विजय दिवस के कार्यक्रम का आयोजन दिनभर किया जाना है, जिसमें सुबह-सुबह विजय दिवस दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थित होकर इस दौड़ को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही बच्चों को विजय दिवस के संकल्प के विषय में बताया।

16 दिसंबर सन 1971 को भारत पाकिस्तान की लड़ाई में भारत द्वारा पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी गई थी। जिसमें 93000 पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण भी किया था। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के द्वारा 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाए जाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तहत कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। वहीं सोमवार को सुबह से पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विजय दौड़ का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने से किया गया। जहां पर हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया गया। वहीं इसका समापन कीर्ति स्तंभ पर किया गया। इस दौरान बच्चों को 16 दिसंबर 1971 के महत्व के बारे में भी बताया गया। विजय दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर दिनभर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।