Loading...
अभी-अभी:

इंदौरः पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर देश ने किया याद

image

Oct 31, 2019

दीपिका अग्रवाल - आज देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है। इस मौके पर पूरे देश भर में इंदिरा गांधी को याद किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। नवलखा स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। उनके द्वारा दिखाए एकता अखंडता के संकल्प को अपनाने और इसे बरकरार रखने की शपथ कांग्रेसियों ने ली। इस मौके पर कांग्रेस विधायक और पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

अपनी प्रतिभा और राजनीतिक दृढ़ता के लिए वे आज भी 'विश्वराजनीति' के इतिहास में है जानी जाती

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल का कहना है कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी की वजह से भारत विश्व भर में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो पाया। वहीं उनके दिखाए एकता व अखंडता के रास्ते पर चलकर ही देश उन्नति और प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकता है। इंदिरा गाँधी भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री के रूप में अपनी प्रतिभा और राजनीतिक दृढ़ता के लिए 'विश्वराजनीति' के इतिहास में जानी जाती हैं। इंदिरा प्रियदर्शिनी को परिवार के माहौल में राजनीतिक विचारधारा विरासत में प्राप्त हुई थी। यही कारण है कि पति फ़ीरोज़ गाँधी की मृत्यु से पूर्व ही इंदिरा गाँधी प्रमुख राजनीतिज्ञ बन गई थीं। कांग्रेस पार्टी की कार्यकारिणी में उनका चयन 1955 में ही हो गया था। वह कांग्रेस संसदीय मंडल की भी सदस्या रहीं। पंडित नेहरू उनके साथ राजनीतिक परामर्श करते और उन परामर्शों पर अमल भी करते थे।