Loading...
अभी-अभी:

दिल्ली की आप सरकार मेरी हत्या कराना चाहती हैं : स्टार प्रचारक मनोज तिवारी

image

Nov 24, 2018

नवीन मिश्रा : विधानसभा निर्वाचन में भाजपा की ओर से स्टार प्रचारक दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी  सिंगरौली पहुँचे, जहाँ पर उन्होंने सिंगरौली भाजपा प्रत्याशी रामलल्लू वैश्य और चितरंगी भाजपा प्रत्याशी अमर सिंह के पक्ष में दो आमसभाओं को संबोधित किया। 

बता दें कि उन्होंने आरोप लगाया है कि दिल्ली की आप सरकार मेरी हत्या करना चाहती हैं,कांग्रेसी नेता जेब मे रखते हैं गंगाजल की डिबिया। कांग्रेस के नेताओ के जेब में गंगाजल रखने पर कटाक्ष करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि आजकल कुछ कांग्रेस नेता लोग जेब में गंगाजल की डिबिया डाल के चलते हैं , हे राम कहा से दे देहलिस ई बुद्धी। गंगाजल की जरूरत आप जानते हैं न कब पड़ती है,ये कांग्रेस के लोग इन्होंने देश को बहुत दिन से लूटा है। वहीं मनोज तिवारी ने  अपने कई भोजपुरी गानों को चुनावी रंग में गाते हुए जनता को मंत्रमुग्ध कर रखा था।