Loading...
अभी-अभी:

विशेष परीक्षण के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को संगीत सुना कर करवाई गई डिलीवरी

image

Mar 8, 2019

विकास सिंह सोलंकी- इंदौर के निजी अस्पताल में महिला दिवस पर एक विशेष प्रयोग किया गया, जिसमें गर्भवती महिला को डिलीवरी के पहले उनकी पसंद का म्यूजिक सुना कर, फिर उनकी डिलीवरी करवाई गई।

सुनीता सिंह जो कई वर्षों से गर्भधारण नहीं कर पा रही थी, निजी अस्पताल की डॉक्टर के अथक प्रयासों से शादी के 8 साल बाद उन्होंने गर्भ धारण किया, और बालिका को जन्म दिया।  डॉक्टर का कहना है कि हमारे बुजुर्ग यह कहा करते थे कि गर्भ मैं जो बच्चा रहता है और उसकी मां जिस तरीके से व्यवहार करती है, जो खाती पीती है, जो सुनती है, जो बोलती है, उसका सीधा असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ता है। डॉक्टर का कहना है कि हम गर्भवती महिलाओं को अच्छे संगीत सुनने की सलाह देते हैं। साथ ही अच्छा साहित्य पढ़ने की सलाह भी देते हैं। महिला दिवस पर सुनीता सिंह में जिस बच्चे को जन्म दिया है उस पर हमने यह प्रयोग किए हैं।

बच्ची का नाम रखा - आव्या

वहीं महिला दिवस पर 8 वर्ष बाद बच्ची को जन्म देने वाली सुनीता सिंह का कहना है कि मैं आज बहुत खुश हूं। पहली खुशी तो महिला दिवस को लेकर है और इसी महिला दिवस के दिन मुझे ईश्वर की कृपा से बच्ची हुई है। शादी के 8 वर्ष बाद इस बच्ची ने जन्म लिया है। मैं बड़ी खुश हूं और मेरे परिवार के सदस्य भी सब खुश है। मैंने अपनी बच्ची का नाम आव्या रखा है। आव्या का मतलब होता है सूर्य की पहली किरण और महिला दिवस के दिन ईश्वर ने मुझे बच्चा देकर बहुत बड़ा उपहार दिया है।