Loading...
अभी-अभी:

सागरः लोकतंत्र एक महा उत्सव कार्यक्रम की आकर्षक प्रस्तुति

image

Apr 30, 2019

विनोद आर्य- अधिक मतदान के लिए चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप लोकतंत्र के महा त्यौहार की शानदार  प्रस्तुति दी गई। इसमें 40 स्कूलों के 5 हजार से अधिक छात्र छात्राओं और 2 हजार शिक्षक शिक्षिकाओं ने  देश का महात्यौहार कार्यक्रम में शामिल हुए। हजारों मतदाताओं का साक्षी बना।

पीटीसी मैदान पर लोकतंत्र एक महा उत्सव कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्र छात्राओं का मेघा इवेन्ट का आयोजन किया। जहां लोकतंत्र के इस आयोजन के लिए आयोग द्वारा बनाए गए मतदान जागरुकता आईकान मोनो की आकृति को मैदान में सर्किल के सहारे नगर की विभिन्न स्कूलों के तकरीबन चार हजार बच्चों ने सुंदर रुप देते हुए उभरा। और आसमान में रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़ लोगों से मतदान अवश्य करने की अपील की।

जारों मतदाताओं का साक्षी बना देश का महात्यौहार कार्यक्रम 

इस अवसर पर बच्चों का हौसला बढ़ाने बैंड की धुन पर सारे जहां से अच्छा की प्रस्तुति हुई। साथ ही स्कूल की छात्राओं ने हम होगे कामयाब का गान गा कर सबका मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में मौजूद जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर प्रीति मैथिल द्वारा स्कूली बच्चों को मतदान का महत्व समझाते हुए अपने परिजनों, आसपास के लोग सहित, सभी को इसके लिए प्रेरित करने की अपील करते हुए मतदान जागरुकता की निष्पक्ष स्वतंत्रता के साथ शपत दिलाई। इस आयोजन के चलते पूरे मैदान पर एक अलग ही नजारा दिखाई दिया।