Loading...
अभी-अभी:

जिला कांग्रेस अध्यक्ष को पुलिस ने खदेड़ कर किया गिरफ्तार, जमकर हुई झूमा झटकी

image

Sep 10, 2018

विनोद आर्या - पेट्रोल डीजल की कीमतों के विरोध को लेकर कांग्रेसा के बन्द के दौरान काँग्रेस और पुलिस के बीच जमकर झूमा झटकी हुई  पुलिस द्वारा बन्द किये गए रास्ते मे जाने की कोशिश के चलते कांग्रेसी उलझे इस दौरान  कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हीरा सिंह सहित कई कांग्रेसियो को पुलिस ने खदेड़ा और खदेड़ते हुए गिरफतार किया। हीरा सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव गोविंद राजपूत के बड़े भाई है।

दोपहर तक था बन्द का ऐलान

आज सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता निकल आये। दोपहर तक बन्द का एलान था। उधर पुलिस ने सागर के तीनबत्ती स्थित कांग्रेस कार्यालय और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया था। कांग्रेसी पुलिस द्वारा बेरिकेट्स लगाने वाले रास्ते से घुसना चाहते थे। इस दौरान विवाद हो गया। पुलिस ने जिला अध्यक्ष हीरा सिंह सहित कई कांग्रेसियो को खदेड़ दिया।

कांग्रेस कार्यालय के बाहर बैठे धरने पर

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव गोविंद राज पूत के बड़े भाई और सागर जिला अध्यक्ष हीरा सिंह  किसी तरह पुलिस के बेरिकेट्स को कूड़फांदकर बाहर निकले और पुलिस के तानाशाही से नाराज कांग्रेस कार्यालय के बाहर  धरने पर बेठ  गए यहां धरने सेजिलाअध्यक्ष हीरा सिंह सहित  सभी  जबरन उठाया और खिचखीचकर खदेड़ते हुए इनको जबरन पुलिस वाहन में बैठाया आंदोलन कारियो ने जमकर नारेबाजी भी की।