Loading...
अभी-अभी:

तालाब के बदबूदार पानी की सप्लाई को लेकर उपजा आक्रोश, महिलाओं ने फोड़े मटके वहीं पुलिस ने संभाला मोर्चा

image

Jan 26, 2019

राजेश लक्ष्कर - फिल्टर प्लांट के नाम पर जीरन नगर की जनता को तालाब के गंदे एवं बदबूदार पानी पिलाए जाने की शिकायत को लेकर नगर की महिलाओं का आक्रोश शुक्रवार को फुट पड़ा आक्रोशित महिलाएं हाथों में मटके लेकर नगर परिषद कार्यालय पहुंची और अपना विरोध प्रदर्शन किया नगर की महिलाओं ने  नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर कार्यालय के मुख्य द्वार पर मटके फोड़े और सीएमओ नगर पंचायत अध्यक्ष के हाय हाय के नारे लगाए जब काफी देर तक नगर पंचायत के  जवाबदार अधिकारी आक्रोशित महिलाओं से बात करने के लिए सामने नहीं आए तो आक्रोशित महिलाओं ने नगर पंचायत के मुख्य द्वार के चैनल गेट पर ताला जड़ दिया।

आक्रोशित महिलाओं में सुनाई खरी खोटी

इधर महिलाओं के हंगामे से डरे कर्मचारी अपनी कुर्सियां छोड़ कार्यालय से बाहर भागते नजर आए उधर नगर परिषद अध्यक्ष सीमा राजोरा के पति चांदमल राजोरा डर कर अध्यक्ष कार्यालय में दरवाजा बंद कर छुप कर बैठ गए महिलाओं को जानकारी लगी तो महिलाओं ने अध्यक्ष के कार्यालय में छुप कर बैठे चांदमल राजोरा को बाहर निकाला और खूब खरी खोटी सुनाई आक्रोशित महिलाओं के आक्रोश से भयभीत चांदमल राजोरा वापस अध्यक्ष कार्यालय में चले गए लेकिन महिलाओं ने वापस उन्हें घेर लिया निराकरण की बात पर चांदमल राजोरा केवल टालमटोल करते हुए महिलाओं से समय मांगते रहे।

दो घंटे तक पंचायत कार्यालय के बाहर डटी रही महिलाएं

लगभग दो घण्टे यक महिलाएं नगर पंचायत कार्यालय ले बाहर डटी रही और नगर परिषद अध्यक्ष सीमा राजोरा को बुलाने के लिए कहती रही मगर उनकी बात किसी ने नही सुनी दोपहर 1 बजे सीएमओ नीता जैन कार्यालय पहुंची तो वो भी आक्रोशित महिलाओं की अनदेखी कर सीधे अपने ऑफिस में चली गई पीछे पीछे महिलाओं का हुजूम भी सीएमओ केबिन में घुस गया इधर मामले की नजाकत को देखते हुए अधिकारीयो ने पुलिस को सूचना कर दी जिसके बाद थाना प्रभारी के सी चौहान अपने अमले क़े साथ नगर पंचायत पहुंचे और मोर्चा संभाला।

आक्रोशित महिलाओं ने छेड़ा बड़ा आन्दोलन

सीएमओ केबिन में महिलाओं ने अपने दो टूक शब्दों में कहा कि हमे फिल्टर पानी चाहे मत पिलाओ पर हम तालाब का पानी कतई नही पियेंगे इस पर सीएमओ नीता जैन ने भी तालाब के फिल्टर पानी को बंद करने की बात से इंकार कर दिया हालांकि उसके बाद आक्रोशित महिलाओं ने बड़ा आन्दोलन करने और कलेक्टर कार्यालय जाकर शिकायत करने की बात कह दी।