Loading...
अभी-अभी:

कृषि उपज मंडी बागली के कर्मचारियों को 8 माह से नहीं मिला वेतन

image

Oct 23, 2019

रवि पाटीदार : बागली मुख्यालय की मुख्य कृषि उपज मंडी पर कार्यरत 7 कर्मचारियों को पिछले 8 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण कई प्रकार की परेशानियों का सामना इन कर्मचारियों को करना पड़ रहा है। वेतन नहीं  मिलने के कारण राखी पर्व भी इन कर्मचारियों के लिए फीका रहा तो  दीपावली पर्व पर भी बिना वेतन के कैसे घर के आंगन में दीप जल पाएंगे।  यह चिंता इन कर्मचारियों को खाए जा रही है क्योंकि सभी कर्मचारी मंडी से मिलने वाले वेतन पर ही निर्भर है। 

जानकारी के अनुसार शासन द्वारा मंडी टैक्स और समर्थन मूल्य की राशि जमा नहीं करने के कारण इन कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। साथ ही इन कर्मचारियों ने मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल के आयुक्त से लेकर के प्रबंध संचालक,संयुक्त संचालक,उपसंचालक और देवास के प्रबंध संचालक महोदय को भी लिखित में अवगत करा चुके हैं। यहां तक कि आप की सरकार आपके द्वार में भी वेतन नहीं मिलने की शिकायत कर चुके हैं लेकिन सुस्त सरकार के रवैए के कारण इन कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है।