Loading...
अभी-अभी:

विजयपुरः पुलिस बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, हाफ एंकाउटर में एक डकैत गिरफ्तार

image

Dec 29, 2019

हेमकुमार तिवारी - श्योपुर की विजयपुर तहसील के चिलवानी थाना और गसवानी थाना क्षेत्र के जंगलों में पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में डकैत का हाफ एनकाउन्टर हुआ। डकैत के पैर में 2 गोली लगने से वह घायल हो गया और एक हेड कॉन्स्टेबल मुकेश राजावत को भी गोली लगी, पर हेडकांस्टेबल ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उस हेड कॉन्स्टेबल की जान बच गयी। मुठभेड़ में डकैतों की तरफ से पुलिस टीम पर 40 से ज्यादा राउंड फायर किए, पुलिस की जबाबी कार्रवाई में डकैत के पैरों में लगी गोली। डकैत के पास से 315 बोर की रायफल, 50 से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। चिलवानी थाना इलाके के देवरी गांव का रहने वाला है डकैत।

डकैत के खिलाफ लूट, अपहरण सहित कई मामले दर्ज

डकैत के खिलाफ लूट, अपहरण सहित कई मामले दर्ज थे। गसवानी थाना इलाके के झुमका खोह के जंगल में पूरी मुठभेड़ हुई है। घायल डकैत को पुलिस ने गिरफ्तार किया बाकी साथी भागने में सफल रहे, परन्तु डकैत के पैर में गोली लगने के कारण वह भाग नहीं सका। जिसे पुलिस ने आसानी से गिरफ्तार कर लिया और अस्पताल ले जाकर उसका इलाज कराया। बताया गया है कि डकैत रामसेवक 10 साल से फरार चल रहा था, शिवपुरी जिले में 10 हजार, श्योपुर में 25 हजार सहित राजस्थान में भी 10 हजार का इनाम घोषित था, दोनों राज्यों की पुलिस डकैत की तलाश में जुटी हुई थी। डकैत रामसेवक के खिलाफ लूट, मर्डर, और कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी नगेन्द्र सिंह खुद मौके पर मौजूद रहे। पुलिस डकैत के जंगलों में सर्चिंग कर रही है। घटना की जानकारी के मिलने के बाद एडीजी अशोक गोयल भी मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले में गंभीरता से डकैत के और साथियों को पकड़ने के लिए टीम तैयार का सर्चिंग में रवाना की।