Loading...
अभी-अभी:

ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने ग्राम चमरगवां में विद्युत उप-केन्द्र का किया लोकार्पण

image

Feb 28, 2020

मुरैनाः ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने मुरैना जिले में विकासखण्ड कैलारस के ग्राम चमरगवां में 33/11 के.व्ही. विद्युत उप-केन्द्र का लोकार्पण किया। विद्युत उप-केन्द्र का निर्माण एक करोड़ 22 लाख 77 लाख की लागत से करवाया गया है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विद्युत उप-केन्द्र के स्थापित हो जाने से 11 गाँव के वोल्टेज की समस्या दूर हो जायेगी। उन्होंने कहा कि इससे लगभग 4700 घरेलू एवं 2800 कृषि विद्युत उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि विद्युत बिलों को सुधारने के लिये कैम्प लगाये जायें। उन्होंने कहा कि ग्राम खेरली, चिन्नोनी, चम्बल और निरार माता में 3 विद्युत उप-केन्द्र स्वीकृत किये जायेंगे।

ग्राम चमरगवां का नाम परिवर्तित किया जायेगा

पशुपालन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री लाखन सिंह यादव ने कहा कि ग्राम चमरगवां का नाम परिवर्तित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आवारा गौ-वंश को सुरक्षित रखने के लिये गौ-शालाएँ बनाई जा रही हैं। मुरैना जिले में अब तक 30 और प्रदेश में 1000 गौ-शालाएँ बनकर तैयार हो गई हैं। इसके साथ ही 3000 नई गौ-शालाएँ भी स्वीकृत की गई हैं। इस मौके पर विधायक बैजनाथ सिंह कुशवाहा एवं अन्य जन-प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। इस दौरान ग्रामीणजन उपस्थित थे।