Feb 16, 2017
जबलपुर। अवैध वसूली के आरोप में जम्मू-कश्मीर राइफल्स के दो जवान गिरफ्तार किए गए हैं। ये दोनों पुलिस के जवान बनकर अवैध वसूली कर रहे थे। इन लोगों ने एक शख्स से 2 लाख रुपए की अड़ीबाजी की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच पुलिस से की थी। पुलिस ने घेराबंदी कर अनिल और टिकेंद्र सिंह को धरदबोचा। इनके पास से फर्जी अरेस्ट वॉरंट, 2 अवैध हथियार, वॉकीटॉकी और दस्तावेज मिले हैं।