Loading...
अभी-अभी:

भोपालः तथास्तु हेल्थ एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी का जागरूकता कार्यक्रम, निकाला कैण्डल मार्च

image

Dec 11, 2019

संजय डोंगरदिवे - तथास्तु हेल्थ एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने जागरूकता कार्यक्रम के तहत केएम प्रधान चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला। आयोजक का कहना है कि इस कैंडल मार्च के द्वारा हम महिलाओं को जागृत करना चाहते हैं कि महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं आगे आये। किसी भी महिला को 24 घंटे में कभी भी किसी भी प्रकार की मदद की आवश्यकता हो तो तथास्तु हेल्थ एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी हमेशा उनके साथ है।

महिला अपराध को रोकने के लिए जन-जन की भागीदारी की जरूरत

हम महिलाओं को बताना चाहते हैं कि वह अपने अधिकार के खातिर लड़े और डरे नहीं। जो लड़ता है वही जीता है। हमारी संस्था महिलाओं के उत्थान और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करते आ रही है। आगे भी करती रहेगी, अगर महिलाएं जागी तो आने वाले समय में महिलाओं के साथ कोई भी अनैतिक कार्य नहीं हो पाएंगे। महिला अपराध को लेकर मध्यप्रदेश में बढ़ते ग्राफ को रोकने में पुलिस ही नहीं आम जनता और महिला को स्वयं आगे आना पड़ेगा तभी यह रोक पाएंगे।