Jul 8, 2019
गौरव कंछल- मानसून आते ही चारों ओर हरियाली सी छा जाती है। महू शहर के आस-पास प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण कई ऐसे पर्यटन स्थल है जो अपनी और सैलानियों को आकर्षित करते हैं। महू से कुछ ही किलोमीटर दूर स्थित पातालपानी, तिंछा फाल जैसे कई पिकनिक स्थल हैं, जो बारिश आते ही सैलानियों को अपनी ओर खींचने लगते हैं। इन पर्यटन स्थलों पर प्रकृति द्वारा अपने कई अनुपम हस्ताक्षर किए गए, ऊंची-ऊंची पहाड़ियों से पातालपानी और तिंछा फाल में गिरता झरना पर्यटको को बड़ा ही लुभाता है।
हजारों की संख्या में पर्यटक दर्शा करने पहुंच रहे
बारिश की पहली फुहार के पड़ते ही प्रकृति अपने यौवन में आ जाती है। चारों तरफ फैली हरयाली लोगों को मंत्रमुघ्द कर देती है। इस तरह के पर्यटन स्थल छुट्टियों के दिनों में पर्यटकों से भरे होते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला पतालपानी में। रविवार को भी पातालपानी पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे और प्राकृतिक सौंदर्य को जमकर निहारा। पर्यटन स्थलों पर जहां प्राकृतिक द्वारा अपनी अनुपम छटा बिखेरी गई है, वहीं इन पर्यटन स्थलों पर कई बार लापरवाही के चलते पर्यटकों द्वारा जान भी गंवाई जा चुकी है। पाताल पानी में सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा कई चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। आज भी यहाँ हजारों की संख्या में पर्यटक पहुँच रहे हैं।