Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियरः चिड़ियाघर में आया एक नन्हा मेहमान, मादा दरियाई घोड़ा डिंपी ने बेबी हिप्पो को दिया जन्म

image

Sep 25, 2019

विनोद शर्मा - ग्वालियर चिड़ियाघर में एक नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है यह नन्हा मेहमान हिप्पोपोटामस यानी कि दरियाई घोड़ा है। मादा दरियाई घोड़ा डिंपी ने बेबी हिप्पो को जन्म दिया है, जिससे चिड़ियाघर प्रबंधन के साथ ही शहरवासियों में काफी खुशी है। दरअसल, वर्ष 2011 में नर हिप्पो अप्पू को दिल्ली से ग्वालियर गांधी प्राणी उद्यान चिड़ियाघर में लाया गया था। जिसके बाद केंद्रीय चिड़िया घर प्राधिकरण की गाइडलाइन के आधार पर अप्पू के लिए मादा हिप्पोपोटेमस डिंपी को वर्ष 2018 में कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से लाया गया।

जल्द बेबी हिप्पो का नामकरण किया जाएगा

कल दोनों के बेबी हिप्पो हुआ है। चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार बेबी हिप्पो ने फीडिंग करना शुरू कर दिया है और उसका वजन भी 40 किलो के लगभग है जो कि पूरी तरह स्वस्थ होने की पुष्टि करता है। फिलहाल प्रबंधन मादा हिप्पो डिम्पी ओर बेबी हिप्पो पर निगरानी रखे हुए है। साथ ही जल्द बेबी हिप्पो का नामकरण किया जाएगा। जिसके लिए स्थानिय स्तर पर बच्चों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी, जिसमें से बेबी हिप्पो का नाम रखा जाएगा।