Loading...
अभी-अभी:

उज्जैनः गृहमंत्री बाला बच्चन ने पुलिस अधिकारियों की ली क्लास

image

Jun 22, 2019

अनिल बैरागी- शनिवार को उज्जैन आये कमलनाथ सरकार में गृहमंत्री बाला बच्चन ने पुलिस कंट्रोल रूम में संभाग भर के पुलिस अधिकारियों की क्लास ली और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने राजनीतिक अंदाज में कहा कि अपराधियों को हम कुचल देंगे, सर नहीं उठाने देंगे क्योंकि अपराधी अपराधी होता है। कसावट के जितने भी तरीके है वे हम ईजाद करेंगे। बहुत सारी बातें इन्टरनल होती है, सारी बातें सार्वजनिक नहीं की जा सकती है।

दरअसल सरकार पर अस्थिर होने के खतरे और खुद को गृह मंत्री पद से हटाए जाने की अटकलों के सवाल पर उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी मैच्योर लीडर है, हमारे सीएम मजूबत है। कानून को जो भी हाथ में लेगा उसके खिलाफ एक्शन लिया रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर हमले निन्दनीय है। पुलिस को फ्री हेंड दे रखा है। पत्रकारों के लिए हम संजीदा है। महाकाल मंदिर की दर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि सभी को अच्छे से दर्शन हों उसके लिए जो अच्छा होगा किया जाएगा।

कानून व्यवस्था की समीक्षा कर पुलिसिंग में और कसावट लाने के दिये निर्देश

इस दौरान संभाग सहित उज्जैन जिले में बेहतर पुलिसिंग के लिए उन्होंने पुलिस अधिकारियों की तारीफ की। पुलिस अधिकारियों की क्लास लेने के बाद गृहमंत्री बाला बच्चन मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से को लेकर उनके द्वारा बैठक ली गई है और आगामी त्योहारों और अपराधों की रोकथाम को लेकर आईजी, एसपी को जरूरी निर्देश दिये हैं। उज्जैन की पुलिसिंग संतोषजनक है, पुलिस की कार्यप्रणाली में कसावट आई है। अपराधों का ग्राफ नीचे गिरा है। जनता जनार्दन खुश है।

पुलिसकर्मियों के सप्ताहिक अवकाश शुरू कराने के दिये निर्देश

पुलिस कर्मियों को नहीं मिल रहे साप्ताहिक अवकाश को लेकर उन्होंने कहा कि इसके लिये जिम्मेदार। अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है, सभी को साप्ताहिक अवकाश मिलने लगेगा। नीमच के एक आरक्षक के वायरल हुए उस ऑडियो को लेकर भी उन्होंने सफाई दी। जिसमें उसने पुलिस बल की कमी और खराब कानून व्यवस्था को लेकर आईपीएस अधिकारियों के बंगलों पर 20-20 आरक्षकों से तीमारदारी करवाने की बात कही थी। गृह मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस मामले को संज्ञान में लिया है। वे इसकी जांच करवा रहे हैं। अगर ऐसा है तो उचित कार्रवाई की जाएगी। सरकार में गुटबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। कमलनाथ, सिंधिया जी, दिग्विजय सिंह सभी एक है। गुटबाजी का भ्रम विरोधी फैला रहे हैं।