Loading...
अभी-अभी:

सागरः भाजपा ने धरना दिया, भारी पुलिस बल  सुरक्षा के लिए रहा तैनात

image

Mar 10, 2019

विनोद आर्य- भाजपा के  धिक्कार दिवस पर  पूर्व गृहमन्त्री भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने धरना दिया और कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव करने की कोशिश की। भाजपा के प्रदर्शन में उस नेता ने भी खुलकर  हिस्सा लिया, जिसने दो दिन पहले पार्टी कार्यालय में घुसकर पुतला जलाया था और मारपीट की थी। इस पर  जिलाअध्यक्ष ने कार्यवाही की बात कही है। भाजपा के प्रदेशव्यापी प्रदर्शन में गृहमंत्री भपेंद्र सिंह ने कहा कि कमलनाथ सरकार  वादा खिलाफी कर रही है। वहीं केंद्र सरकार की योजनाओं को अटका रही है। उसे सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है।

भाजपा नेता मनोज रैकवार की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही

इस धरना  में सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, विधायक शेलेन्द्र जैन, महापौर अभय दरे सहित अनेक नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान एक रैली निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर का  घेराव करने की कोशिश की। इनको पुलिस प्रशासन बीच में ही रोक लिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई। इस प्रदर्शन में भाजपा नेता मनोज रैकवार की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। मनोज और उसके साथियों ने दो दिन पहले भाजपा कार्यालय में घुसकर प्रदेश उपाध्यक्ष  विनोद गोटिया का पुतला जलाया था और कर्मचारियों से मारपीट की थी। इसकी पुलिस में एफआरआई दर्ज कर गिरफ्तारी भी हुई थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम में विनोद गोटिया ने अभद्रता की थी, जिससे नाराज़ होकर पुतला जलाया था। इस मामले में जब जिलाअध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल से मनोज रैकवार के धरने पर उपस्थिति के बारे में पूछा तो जिला अध्यक्ष का जवाब था कि कार्यवाही की जा रही है।