Loading...
अभी-अभी:

परासियाः भारतीय गोंडवाना पार्टी ने भी कांग्रेस सरकार के खिलाफ खोल दिया मोर्चा

image

Dec 14, 2019

अनिल देहरिया - छिंदवाड़ा जिले के तामिया में भारतीय गोंडवाना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन शाह बट्टी के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला और जमकर नारेबाजी की। साथ ही विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार रत्नेश ठवरे को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस सरकार आदिवासियों के साथ अन्याय व अत्याचार कर रही

भारतीय गोंडवाना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी ने अपने उद्धबोधन में वचन पत्र के वादे को याद दिलाते हुये प्रदेश कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आदिवासी पलायन कर रहे हैं। आदिवासियों के घरों में बिजली नहीं है, सड़क की हालत खराब है, रेत का अवैध खनन एवं परिवहन जारी है। गिट्टी, खदान क्रेशर अवैध चल रहे हैं। किसानों को मुआवजा नहीं मिला, किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ। जल, जंगल, जमीन छिनने का काम किया जा रहा है। सरकार आदिवासियों के साथ अन्याय व अत्याचार कर रही है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भारतीय गोंडवाना पार्टी के झमकलाल सरेयाम, ब्लाक अध्यक्ष कलीराम कवरेती सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।