Loading...
अभी-अभी:

अवैध हथियार का कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

image

Nov 3, 2018

अरविंद सेन - जबलपुर पुलिस ने अवैध हथियारों का कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है पुलिस ने इस गिरोह के सरगना सहित 6 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है इन आरोपियों से 6 देसी पिस्टल, 3 देसी कट्टा, 9 ज़िंदा कारतूस, एक चाकू, पचास हजार रुपये नगद और एक स्कोर्पियो वाहन बरामद किया है घमापुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी की कुछ बदमाश अवैध हथियार के साथ शहर के अन्दर प्रवेश कर रहे हैं, इस सूचना के बाद एसपी अमित सिंह ने पूरे जिले में सख्ती से वाहनों की चेकिंग के आदेश दिए थे।

घमापुर क्षेत्र में लखन सिंग लोधी को पकड़ कर जब उसकी तलाशी ली गयी तब उसके पास से दो देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा और तीन ज़िंदा कारतूस बरामद किये गए पुलिस ने जब आरोपी लखन सिंग लोधी से उसके साथियों के संबंध में जानकारी हासिल कर शहर के अलग अलग हिस्सों से छै अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे अवैध हथियार बरामद किये पुलिस ने पकडे गए सात आरोपियों से छै देसी पिस्टल, तीन देसी कट्टा,नौ ज़िंदा कारतूस एक चाकू, पचास हजार रुपये नगद और एक स्कोर्पियो वाहन बरामद किया है।

आरोपी लखन सिंग लोधी यह अवैध हथियार खरगोन जिले से खरीद कर जबलपुर में बेच रहा था पुलिस आरोपियों से इस बात की जानकारी हासिल कर रही है की शहर में उन्होंने कितने लोगो को अवैध हथियार बेचे हैं एसपी अमित सिंह ने बताया की विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के लिए इन हथियारों को जबलपुर में लाकर बेचा जा रहा था लेकिन अब इन आरोपियों के गिरफ्तार होने से ऐसी किसी भी गडबडियों की आशंकाएं ख़त्म हो गयी हैं।