Loading...
अभी-अभी:

इंदौर : IG विवेक शर्मा ने ​किया पुलिसकर्मियों का सम्मान

image

May 12, 2020

अज़हर शेख : इंदौर पुलिस द्वारा गीत हम गाएंगे कोरोना तुम्हे हराएंगे का  1 माह पूरे होने पर आज पुलिस कंट्रोल रूम में एक सम्मान प्रोग्राम आयोजित किया गया। जहां आईजी विवेक शर्मा ने इस प्रोग्राम के एक महीने पूरे होने पर अपने सभी अधिकारियों को व पुलिसकर्मियों को बधाई दी।

पुलिसकर्मियों का किया सम्मान
वहीं आईजी ने उन पुलिस कर्मियों का सम्मान किया जो कोरोनावायरस के चलते अस्पताल में भर्ती थे और कोरोना को मात देकर स्वस्थ होकर वापस घर लौटे आए। उनका सम्मान करते हुए उन पुलिसकर्मियों की हौसला अफजाई की जो दिन रात ड्यूटी पर तैनात हैं। वहीं पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधिकारी द्वारा बनाई गई वीडियो का भी प्रसारण किया गया।

पुलिसकर्मियों को दी जायेंगी बेहतर सुविधायें...
आईजी विवेक शर्मा का मानना है कि एक माह से जो पुलिसकर्मी तपती गर्मी में ड्यूटी कर रहे हैं उनको और बेहतर सुविधा देने हेतु क्या उपाय किए जायें उस पर भी ध्यान दिया जा रहा है।