Loading...
अभी-अभी:

इंदौर नगर निगम ने विजयनगर क्षेत्र में बड़ी रिमूवल कार्रवाई को दिया अंजाम

image

Dec 4, 2019

दीपिका अग्रवाल : इंदौर नगर निगम के अमले ने बुधवार को शहर के विजयनगर क्षेत्र में बड़ी रिमूवल कार्रवाई को अंजाम दिया। निगम के अमले ने महालक्ष्मी नगर से 80 से अधिक अस्थाई अवैध निर्माणों को हटाया। दरअसल नगर निगम द्वारा बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहे से महालक्ष्मी नगर तक मास्टर प्लान के तहत 15 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाना है, जिसमें अस्थाई रूप से निर्मित किए गए कई अवैध निर्माण बाधक बन रहे थे। निगम द्वारा बार-बार समझाइश के बाद भी अतिक्रमणकारियों द्वारा अस्थाई निर्माण नहीं हटाए जा रहे थे, जिस पर आज निगम का अमला दल बल के साथ मौके पर पहुंचा और क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। 

निगम के उपायुक्त महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि क्षेत्र में अस्थाई गुमटियों के साथ कई बड़े गैरेज भी तैनात किए जा चुके हैं, जो सड़क निर्माण में मुख्य बाधक साबित हो रहे हैं। ऐसे में बाधक अवैध निर्माणों को हटा कर सड़क निर्माण के कार्य को गति दी जाएगी। गौरतलब है कि महालक्ष्मी नगर क्षेत्र के रहवासी लगातार सड़क निर्माण नहीं करवाए जाने के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर कर रहे थे, यही नहीं हाल ही में रहवासियों की ओर से निगम अधिकारियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी किया गया था। चेतावनी दी गई थी कि यदि जल्दी क्षेत्र में सड़क निर्माण नहीं करवाया गया तो रहवासी उग्र प्रदर्शन को मजबूर होंगे।