Loading...
अभी-अभी:

हाईकोर्ट के आदेश पर अब इंदौर नगर निगम हटाएगा दो जगहों से अतिक्रमण

image

Dec 27, 2018

विकास सिंह सोलंकी : नगर निगम आगामी शुक्रवार को 2 जगह के अतिक्रमण हटाएगा। हाई कोर्ट के आदेश पर निगम द्वारा पाटनीपुरा से भमोरी और मालवा मिल चौराहा से विश्रांति चौराहे की सड़क के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि प्रदेश में सरकार बदलते ही नगर निगम अधिकारियों की कार्य प्रणाली में भी परिवर्तन दिखाई देने लगा है। इसका उदाहरण है कि मालवा मिल और पाटनीपुरा क्षेत्र में सड़क पर  सब्जी का कारोबार करने वालों को हाई कोर्ट का आदेश होने के बावजूद निगम हटा नहीं पा रहा था। बताया जाता है कि विधान सभा 2 के भाजपा नेताओं के अड़ंगे के कारण यातायात में बाधक इन अतिक्रमणों को हटाने की हिमाकत किसी ने नहीं की।लेकिन सरकार बदलते ही निगम ने इसे हटाने का निर्णय ले लिया है। 

निगम आयुक्त आशीष सिंह ने बताया कि दोनों स्थानों पर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की मुनादी कल कराई जाएगी। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर परसो शुक्रवार को जिला प्रशासन पुलिस की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।