Loading...
अभी-अभी:

कटनी : 14 दिन के क्वॉरेंटाइन के बाद काम पर वापस लौटे नर्स, डॉक्टर, सफाई कर्मचारी

image

May 14, 2020

अमित यादव : कोरोना संक्रमित होने की आशंका में 14 दिन के क्वॉरेंटाइन के बाद नर्स, डॉक्टर ,सफाई कर्मचारी काम पर वापस लौटे। इस दौरान इन सभी का ताली बजाकर स्वागत और सम्मान किया गया।

14 दिन तक कर्मचारियों को किया क्वारेंटाइन
जानकारी के अनुसार, यह सभी चिकित्सक कोरोना वायरस से पीड़ित एक महिला का इलाज कर रहे थे और इलाज के क्रम में कोरोना होने के संदेह में इन्हें क्वॉरेंटाइन में भेजा गया था। इन सभी को 14 दिन तक छात्रावास में क्वॉरेंटाइन किया गया था। फिलहाल क्वॉरेंटाइन पीरियड खत्म होने के बाद ये सभी अपने कार्य पर फिर से वापस लौट आये हैं।

डॉक्टरों का किया सम्मान
इस दौरान अस्पताल में उपस्थित जिला कलेक्टर शशिभूषण सिंह और भाजपा विधायक संदीप जायसवाल व डॉक्टर लोगों ने इन सभी का ताली बजाकर स्वागत और सम्मान किया है।