Loading...
अभी-अभी:

खंडवाः खंडवा विकास बंसेले मर्डर केस में आठ को उम्रकैद, सरे राह की गई थी नृशंस हत्या

image

Jul 12, 2019

अखिलेश ठाकुर- खंडवा शहर के चर्चित विकास बंसेले मर्डर केस में आठ आरोपियों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। 1 अप्रैल 2016 को सुअर चोरी के आरोप में मनोज खटीक और उसके साथियों ने विकास को पीट-पीटकर मार डाला था। मनोज और उसके साथियों ने बीच चौराहे पर विकास की हत्या की थी। कोर्ट ने इस घटना को जघन्य अपराध की श्रेणी में रखकर अपना फैसला सुनाया है। मनोज खटीक सहित 8 आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। विशेष न्यायाधीश सुरेंद्र श्रीवास्तव अनुसूचित जनजाति की अदालत में सजा सुनाई गई।

वायरल वीडियो के आधार पर सुनाई सजा

video वायरल होने के बाद पुलिस ने नामजद मामला दर्ज किया था। शहर के चर्चित विकास बंसेले मर्डरकेस में आठ आरोपियों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। 1 अप्रैल 2016 को सुअर चोरी के आरोप में मनोज खटीक और उसके साथियों ने विकास को पीट-पीटकर मार डाला था। मनोज और उसके साथियों ने बीच चौराहे पर विकास की हत्या की थी। कोर्ट ने इस घटना को जघन्य अपराध की श्रेणी में रखकर अपना फैसला सुनाया है। मनोज खटीक सहित 8 आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। विशेष न्यायाधीश सुरेंद्र श्रीवास्तव अनुसूचित जनजाति की अदालत में सजा सुनाई गई। 1 अप्रैल 2016 को मध्य प्रदेश खंडवा के माता चौक क्षेत्र में सूअर पकड़ने की बात पर एक युवक की हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने युवक को सरे राह लाठियों और डंडों से इतना मारा था जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।

सुअर चोरी के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला था

मृतक विकास पिता बाबू लाल चीराखदान क्षेत्र का रहने वाला था। खंडवा के घटना स्थल माता चौक पर सूअर पकड़ने को लेकर विवाद इतना गहरा गया था कि चौराहे पर एक युवक को कुछ लोगों ने लाठी से पीट-पीट कर मार डाला। आलम ये था कि कोई युवक को बचाने भी आगे नहीं आया। मृतक विकास पिता बाबूलाल का सूअर पालन का कारोबार था। अन्य दूसरे परिवार का भी सूअर पालन का कारोबार था जिससे इनके बीच कई दिनों से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। 1 अप्रैल 2016 को दोपहर करीब 12 बजे विकास अपनी बाइक पर एक बोरी लेकर जा रहा था। दूसरे पक्ष को लगा कि वह बोरी में सूअर लेकर जा रहा है। बस इसी शक के चलते मनोज सहित अन्य लोगों ने विकास की माता चौक पर पकड़ कर लाठी और डंडों से पिटाई शुरू कर दी थी। आरोपी विकास को तब तक मारते रहे जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया।