Loading...
अभी-अभी:

LPG गैस व पेट्रोल डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी का कांग्रेस कार्यकताओं द्वारा विरोध

image

Aug 31, 2018

नागेन्द्र सिंह सिकरवार : चुनाव के नजदीक आते आते सभी जनों के तेवर काफी तेज देखे हुए हैं पार्टियों का आपस में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी हो गया है इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए आज जिला महिला कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार व राज्य सरकार के खिलाफ रैली निकालकर महिलाओं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।

यशवंत कौर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि लगातार LPG गैस और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं और सरकार का किसी प्रकार का कोई कंट्रोल नहीं है महिलाओं को इस कारण उनका बजट लगातार बिगड़ता रहता है पर उन पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने 1500000 देने का प्रलोभन दिया था वह भी पूरा नहीं किया इसी क्रम में उन्होंने कहा कि अगर गैस और डीजल के दाम कम नहीं किए गए तो आंदोलन और बड़े स्तर पर किया जाएगा और जनता इसका जवाब देगी।