Loading...
अभी-अभी:

जोधपुर के अप्पानाथ द्वारा मांगणियार गायन से हुई ताप्ति महोत्सव का शुभारंभ

image

Feb 28, 2020

बैतूलः मुलताई में तीन दिवसीय ताप्ति महोत्सव का शुभारंभ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुखदेव पांसे द्वारा किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुखदेव पांसे ने मुलताई में ताप्ति महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि महोत्सव से सांस्कृतिक विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुलताई को सांस्कृतिक गतिविधियों का केन्द्र बनाया जायेगा। ताप्ति महोत्सव के पहले दिन की शुरूआत जोधपुर के अप्पानाथ द्वारा मांगणियार गायन से हुई।

इसके बाद कालबेलिया नृत्य, नागपुर की सुश्री ऋतु भावे द्वारा लावणी नृत्य, देवास के दयाराम सरोलिया द्वारा कबीर गायन प्रस्तुत किया गया। रीवा के शशिकुमार पाण्डेय द्वारा बघेली लोक गायन और उज्जैन के विशाल कुशवाहा एवं इनके दल द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर विधायक धरम सिंह सिरसाम, ताप्ति न्यास के अध्यक्ष डी.एस. राय सहित अन्य जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।