Loading...
अभी-अभी:

लोकायुक्त पुलिस ने सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ धुव्र सिंह भदौरिया के घर पर की छापामार कार्रवाई

image

Aug 25, 2018

विनोद शर्मा : ग्वालियर की लोकायुक्त पुलिस ने आज भिंड जिले में पदस्थ महिला बाल विकास विभाग के सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ धुव्र सिंह भदौरिया के घर पर छापामार कार्रवाई की है। लोकायुक्त पुलिस को सूचना मिली थी कि धुव्र सिंह भदौरिया ने अपनी नौकरी के कार्यकाल में आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने अल सुबह धुव्र सिंह भदौरिया के घर पर रेड की है।  

धुव्र सिंह भदौरिया ग्वालियर में शताब्दीपुरम में रहते हैं। जहां उनका डुप्लेक्स है साथ ही ग्वालियर के अलावा भिंड जिले में कई सारी चल और अंचल संपत्ति भी उन्होनें अर्जित कर रखी है। पुलिस को भिंड जिले में धुव्र सिंह भदौरिया की कृषि भूमि के भी दस्तावेज मिले है। साथ ही 8 बैंकों में एकाउंट के साथ सोने-चांदी के जेवरात भी मिले है। जिनको लिस्टेड किया जा रहा है। 

फिलहाल लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई जारी है, इस बीच लोकायुक्त पुलिस के डीएसपी धर्मवीर सिंह भदौरिया का कहना है कि धुव्र सिंह भदौरिया के खिलाफ कई समय से शिकायतें मिल रही थी। साथ ही जिस व्यक्ति ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की है, उसने महिला बाल विकास के आधिकारियों को भी शिकायत की थी। लेकिन जब कोई कार्रवाई नही हुई है, तो शिकायतकर्ता ने दस्तावेजों के साथ लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की है, जिसके तहत ये कार्रवाई की जा रही है। वहीं धुव्र सिंह भदौरिया अपने ऊपर की गयी कार्रवाई को गलत बता रहे है, उनके मुताबिक उन्होनें कोई भी संपत्ति गलत तरीके से अर्जित नही की है।