Loading...
अभी-अभी:

प्रदेश मुख्य सचिव ने ली संभाग के अधिकारियों की बैठक, वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

image

Aug 25, 2018

विकास सिंह सोलंकी - प्रदेश सरकार आम और गरीबों के लिए विभिन्न योजना चला रही है जिसमे प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के असंगठित मजदुर एवं उनके परिवार के लिए जनकल्याण सम्बल योजना प्रमुख है जिसमे असंगठित मज़दूरों को कई फायदे है इस योजना को ले कर प्रदेश के प्रमुख सचिव बी पि सींह ने महत्त्वपूर्ण बैठक की जिसमे संभाग के सभी अधिकारिओं को निर्देशित किया गया।

इंदौर संभाग में है लगभग 15  ब्लॉक

इस महत्वकांशी योजना का  लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुंचे उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री भी जब जबलपुर आये थे तो उन्होंने भी सभी अधिकारिओं से कहा था की आप अपने राज्यों में ऐसे जिले खोजे जहाँ इस योजना की सबसे ज्यादा जरुरत हो इसी के चलते पुरे प्रदेश में 50  ब्लॉक चिन्हित किये गए है उसमे से इंदौर संभाग में ही लगभग 15  ब्लॉक है।

भू राजस्व में किये गये व्यापक बदलाव

प्रमुख सचिव ने कहा की प्रदेश में भू राजस्व सहित में व्यापक बदलाव किये गए है लगभग 122  सेक्शन में बदलाव किये गए है  जिससे आम व्यक्ति को फायदा पंहुचेगा साथ ही डाइवर्शन प्रकरण में होने वाले भ्रस्टाचार को भी रोका जा सकेगा हम डाइवर्शन को और अधिक सरल बनाना चाहते है।

सचिव ने कहा हम लगातार प्रयास कर रहे है  

जब पत्रकारों ने मुख्य सचिव से सवाल किया की प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को सैन्य इलाकों की केंटोनमेंट बोर्ड इन योजनाओं  पर कार्य नहीं कर रही है तो उन्होंने कहा की हम लगातार केंट बोर्ड के अधिकारिओं से बात कर रहे है और इस योजनाओं का फ़ायदा सैन्य इलाकों के असंगठित मज़दूरों को भी मिले इसका प्रयास कर रहे है।