Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियरः भाजपा के विधायक ने लगाया भिंड पुलिस पर गंभीर आरोप

image

Sep 13, 2019

धर्मेन्द्र शर्मा - मध्य प्रदेश के भिंड जिले की अटेर विधानसभा से भाजपा के विधायक अरविंद भदौरिया ने भिंड पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा एमएलए अरविंद भदौरिया ने कहा है कि भिंड पुलिस का अवैध उत्खनन पर माइंड सेट है। भिंड एसपी रुडोल्फ अल्वारेस अवैध उत्खनन से पैसा कमा रहे हैं। साथ ही उस पैसे को एसपी रुडोल्फ साउथ में इंवेस्ट कर रहे हैं। वहीं गुरूवार की गणेश विसर्जन की घटना को लेकर अरविंद भदौरिया ने कहा है कि हमारे कार्यकर्ता रक्षपाल के साथ पुलिस ने मारपीट की है।

दरोगा रोहित गुप्ता को बताया एक साइको आधिकारी

उन्होंने कहा कि दरोगा रोहित गुप्ता एक साइको आधिकारी हैं। रक्षपाल अपनी फैमली के साथ गणेश विसर्जन में गया था, लेकिन साइको रोहित गुप्ता ने उसके साथ मारपीट की। झूठा केस दर्ज करवा दिया है। साथ ही उस पर डकैती की एफआईआर दर्ज करवा दी है। क्या कोई व्यक्ति फैमली के साथ डकैती डालने जाता है। वहीं अरविंद भदौरिया ने ये भी कहा है कि रक्षपाल को ऐसे मारा है, जैसे अग्रेजों के समय अत्याचार किया जाता था। बहरहाल अरविंद भदौरिया का कहना है कि वो इस मामले की शिकायत डीजीपी और मुख्यमंत्री से करेंगे। आपको बता दें कि गुरूवार को भिंड जिले में क्वारी नदी में गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस और रक्षपाल के बीच जमकर मारपीट हुई थी। जिसके बाद रक्षपाल को ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।