Loading...
अभी-अभी:

भोपालः मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

image

Jan 30, 2020

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज गुरुवार को यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने युवा पीढ़ी का आव्हान किया है कि वे गांधीजी के विचारों और उनकी सोच को अपनाएं। कमलनाथ ने आज पुरानी विधानसभा मिंटो हॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर उनका पुण्य स्मरण किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी गांधीजी को जाने यह देश और दुनिया के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, मंत्री पीसी शर्मा,पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश शेखर, राजीव सिंह, शोभा ओझा, पूर्व महापौर सुनील सूद सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।