Loading...
अभी-अभी:

नीमचः कैदियों को रसना और छाछ में दी जा रही थी नींद की गोलियाँ, मास्टरमइंड आरोपी विनोद डांगी गिरफ्तार

image

Jun 25, 2019

सुनिल भट्ट- कनावटी जेल को लेकर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। जेल में रची जा रही थी साजिश, कैदियों को रसना और छाछ में नींद की गोलियां मिलाकर दी जा रही थी। अन्य कैदियों को नींद लगने के बाद वे अपने काम को अंजाम देते थे।

नीमच जिले की कनावटी उपजेल से चार कैदियों के भागने का मामला रविवार से लेकर अब तक पूरे प्रदेश भर में गूंज रहा है। फरार कैदियों के मामले में भोपाल में प्रदेश लेबल के भाजपा व कांग्रेस नेता एक दूसरे पर पलटवार करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं बड़े अधिकारी भी जेल का निरीक्षण कर चुके हैं। नीमच पुलिस ने भी मास्टरमइंड आरोपी विनोद डांगी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चारों फरार कैदियों की तलाश में पुलिस तेजी से जुटी हुई है।

रात में लगातार आरी से लोहे की सलाखें काटने का काम किया जा रहा था

इन सब के बीच एक खास बात सूत्रों के हवाले से मिल रही है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों जेल में बंद कैदियों को नियमों के विरुद्ध रसना और छाछ पिलाई जा रही थी। उस में नींद की गोलियां मिला कर दी जा रही थी। जिसकी वजह से जेल में बैरक में बंद अन्य करीब 22 कैदियों को रात 10 बजे ही टीवी देखने के दौरान नींद लग जाती थी। जिसके बाद जेल से फरार हुये कैदी अपने काम को अंजाम देने में जुट जाते थे। दो-तीन दिन से रात में लगातार आरी से लोहे की सलाखें काटने का काम किया जा रहा था। नींद की गोलियों की वजह से अन्य कैदियों को इस की भनक तक नहीं लगी। सूत्रों के अनुसार जेल में निरिक्षण करने के दौरान उज्जैन संभाग के कमिश्नर व आईजी सहित अन्य अधिकारीयों को वहां रसना के पैकेट के साथ और भी कई चीजें मिली हैं।