Loading...
अभी-अभी:

गंजबासोदाः पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा और कुटीर मंत्री हर्ष यादव का दौरा

image

Nov 18, 2019

देवेन्द्र त्रिवेदी - गंजबासोदा में गोपाल कृष्ण गौशाला का भूमि पूजन शिलान्यास का कार्य़क्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा और कुटीर मंत्री हर्ष यादव भी पधारे। नगर गंजबासोदा में कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं  कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मंत्रियों का स्वागत-सत्कार किया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा एवं प्रभारी मंत्री हर्ष यादव ने गौशाला खोलने पर देवेंद्र भार्गव को बधाई दी। वहीं कमलनाथ सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई। कहा गया है कि किसी सरकार ने जो काम नहीं किया है, वह हमारी सरकार जगह-जगह गौशाला खोलकर कर रही है। सड़कों पर  गौ माता मारी-मारी फिर रही हैं। हम उन माताओं के लिए गौशाला एजेंडे के अनुसार खोलने जा रहे हैं।

हर पंचायत में गौशाला खोलने का प्रावधान

आगे दिग्विजय सिंह ने कहा है कि पीसी शर्मा ने कहा है कि हमारी तीन माता हैं, एक जन्म देने वाली माता, दूसरी धरती माता और तीसरी गौ माता। जिनके लिए हम वचनबद्ध हैं। उनके लिए हर पंचायत में गौशाला खोलने का प्रावधान है। हम भरपूर कोशिश करते रहेंगे कि प्रत्येक पंचायत में गौशाला का निर्माण हो। नगर में समय अधिक लग जाने के कारण मंत्री महोदय कांग्रेस पदाधिकारी के घर जा नहीं पाये। जिससे कुछ नेता अपने हाथ मलते रह गए। इससे कुछ लोगों में रोष व्याप्त है। वहीं भूतपूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुराने संबंध होते हुए भी दादा बहादुर सिंह दांगी के यहां पर जाना था, मगर दिग्गी राजा हाथ जोड़कर सम्मान अस्वीकार करते हुए नजर आए और लेट होने के कारण भोपाल के लिए निकल गए।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिग्विजय सिंह, अध्यक्षता कर रहे कुटीर एवं ग्रामीण मंत्री हर्ष यादव, विशिष्ट अतिथि पीसी शर्मा जनसंपर्क मंत्री, विशेष अतिथि शशांक भार्गव विधायक विदिशा, पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा, पूर्व विधि विधाई मंत्री वीर सिंह रघुवंशी, मेहताब सिंह यादव, पूर्व विधायक निशंक जैन जनपद अध्यक्ष ग्यारसपुर, श्रीमती ममता राकेश कटारे, शैलेंद्र सिंह रघुवंशी जिलाध्यक्ष मौजूद रहे एवं कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।