Loading...
अभी-अभी:

मनावरः गोसेवा सद्भावना पदयात्रा पर लेह लद्दाख से निकले मोहम्मद फैज खान मनावर पहुंचे

image

Jul 19, 2019

अशोक पाटीदार- मोहम्मद फैज खान भारत की 14 हजार किलोमीटर परिक्रमा गोसेवा सद्भावना पदयात्रा पर निकले, जो आज 11 किलोमीटर की पदयात्रा कर मनावर विधानसभा पहुंचे। जहां पर लोगों ने ढोल के साथ फूल मालाओं से उनका जगह-जगह स्वागत किया।

जम्मू कश्मीर के लेह लद्दाख के मोहम्मद फैज खान भारत की परिक्रमा पर निकले जो गोसेवा सद्भावना पदयात्रा के नाम से 24 जून 2017 को लेह लद्दाख से उनकी पदयात्रा प्रारंभ हुई। 11000 किलोमीटर की पदयात्रा कर विधानसभा मनावर के ग्राम सिंघाना पहुंचे। जहां जगह-जगह लोगों ने मोहम्मद फैज खान का तिलक लगाकर मालाओं से स्वागत किया।

विभिन्न सामाजिक उद्देश्यों को लेकर भारत को उन्नत बनाने का सपना

फैज खान ने सिंघाना के प्राचीन हरसिद्धि मंदिर में जाकर माथा टेका। जिसके बाद ग्राम सिंघाना में उनका महिला एवं पुरुष द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। मोहम्मद फैज खान का सपना है कि विभिन्न सामाजिक उद्देश्यों को लेकर भारत को उन्नत बनाया जाये। जिसके अंतर्गत भारतीय देश गोवंश की सेवा संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जन जागरण देसी गो आधारित कृषि को प्रोत्साहित करना, गाय के नाम पर फैलाए गए वैमनष्य को दूर कर सद्भावना स्थापित करना, देशी गोवंश के पर्यावरण समाज स्वास्थ्य एवं प्रकृति में महत्व को जन-जन तक पहुंचाना, गोहत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध हेतु केंद्रीय कानून बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों को जागृत करना, नदी संरक्षण वृक्षारोपण स्वच्छता एवं कन्या भ्रूण हत्या, नारी की गरिमा हेतु जन जागृति लाना, अखंड भारत का निर्माण व पुनः भारत के प्राचीन वैभव को स्थापित कर विश्व गुरु का दर्जा दिलाना, इसी उद्देश्य को लेकर भारत की परिक्रमा पर निकले मोहम्मद फैज खान का ग्राम सिंघाना वासियों ने बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।