Loading...
अभी-अभी:

नगरपालिका अध्यक्ष आरती मौर्य के पति नपा के अंदर कर रहे हस्तक्षेप, कर्मचारियों पर झाड़ रहे अपना रौब

image

Apr 3, 2019

सतीश दुबे : डबरा के भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष आरती मौर्य के पति इन दिनों नगरपालिका में अपना पूरा हस्तक्षेप करते नजर आ रहे है। ये खुद सरकारी शिक्षक कर्मचारी भी है। और अपनी स्कूल की नौकरी पर न जाते हुए नगर पालिका परिसर में ही अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच नजर आते है। नगर पालिका की परिषद की मीटिंगों में भी पीछे बैठकर अपने इशारे पर अध्यक्ष से काम करवाते है। तो खुद बैठकर फाइल भी चैक करते है।

इतना ही नही अध्यक्ष पति कभी तो खुद अध्यक्ष की कुर्सी पर नजर आते है तो कभी एकाउंटेंट की कुर्सी पर। हद तो तब हो जाती है जब अध्यक्ष पति खुद सफाई कर्मचारियों को भी फटकार लगाते है। तो कभी नगर पालिका में अपने कामों को लेकर आए हुए लोगों से उलझ जाते है। और अध्यक्ष पति होने का रौब झाड़ते है। और इन्हें कोई कुछ नही कह पाता क्योंकि आखिर ये नगर पालिका अध्यक्ष के पति है। हमारे कैमरे ने अलग अलग दिनों में नगरपालिका अध्यक्ष पति की कुछ ऐसी ही तस्वीरे कैद की है जिनमें वो खुद अध्यक्ष पति होने का जलवा दिखा रहे है। वहीं जब इस मामले में एसडीएम जयति सिंह से बात की गई तो उनका कहना की टीम भेजकर जानकारी ली जाएगी और कार्यवाही की जाएगी।