Loading...
अभी-अभी:

एनएसयूआई कार्यकर्ता पहुंचे टीटी नगर थाने, सुरेंद्र नाथ सिंह को जल्द गिरफ्तार करने की कही बात

image

Jul 19, 2019

संजय डोंगरदिेवे : पूर्व विधायक के बयान के बाद सियासत गरमा गई है। विरोध का दौर रूकने का नाम नही ले रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा के साथ कई वरिष्ठ कांग्रेसी टी टी नगर थाने पहुंचे हैं। कांग्रेस के साथ एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी  थाने पहुंचे हैं। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह द्वारा खून बहाने के बयान को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ता टीटी नगर थाने पहुंचे हैं।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की मांग
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की मांग है कि सुरेंद्र नाथ सिंह को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। भाजपा पर एनएसयूआई द्वारा कई आरोप लगाए गए। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा की सोच नाथूराम गोडसे की सोच है और कांग्रेस की सोच गांधी के विचारों की है। पूर्व विधायक प्रदेश के मुख्यमंत्री की हत्या खून बहाने की बात करता है तो उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए और उस पर सख्त कार्रवाई की जाना चाहिए। अन्यथा एनएसयूआई भाजपा के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी।