Loading...
अभी-अभी:

नमस्ते ओरछा महोत्सव पर्यटकों के लिये बनेगा एक अद्वितीय अनुभव

image

Mar 2, 2020

ओरछाः मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थान ओरछा में आगामी 6 से 8 मार्च के बीच आयोजित किया जा रहा नमस्ते ओरछा महोत्सव पर्यटकों के लिये एक अद्वितीय अनुभव होगा। राज्य सरकार इस महोत्सव के माध्यम से प्रदेश में भविष्य के पर्यटन की दिशा निर्धारित कर रही है। इसमें इको-पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के नये अवसरों पर ध्यान केन्द्रित किया जायेगा। इस महोत्सव के दौरान ऐतिहासिक स्थल ओरछा से जुड़ी प्राचीन कहानियाँ फिर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगी।

6 मार्च को मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा किया जायेगा महोत्सव का उदघाटन

नमस्ते ओरछा महोत्सव का उदघाटन आगामी 6 मार्च को मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा किया जायेगा। शीश महल में आयोजित उदघाट न समारोह में ओरछा के इतिहास तथा महोत्सव के बारे में जानकारी प्रसिद्ध अभिनेता मनोज बाजपेयी की आवाज में दी जायेगी। समारोह में समकालीन नृत्य की प्रस्तुति 'सद्य' संस्था द्वारा दी जायेगी। इनकी नृत्य प्रस्तुतियों में परम्परागत तथा आधुनिक नृत्य कला का मिश्रण होगा। इसके बाद प्रसिद्ध संगीतकार क्लिंटन सेजेरो की सांगीतिक प्रस्तुति होगी। इनके गीत 'मदारी' के यूट्यूब पर 40 लाख हिट्स है। संगीतकार क्लिंटन के साथ हिन्दी फिल्म की प्रसिद्ध गायिका शिल्पा राव भी प्रस्तुति देंगी। क्लिंटन के साथ बुंदेलखंड और मध्यप्रदेश के स्थानीय कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। इसी के साथ भोपाल की संतूर वादिका श्रुति अधिकारी की प्रस्तुति होगी। प्रसिद्ध लोक गायक प्रहलाद टिपाण्या की जुगलबंदी भी क्लिंटन के साथ होगी। अंत में म्यूजिक ग्रुप इंडियन ओशियन की प्रस्तुति होगी, इसमें माँ रेवा गीत भी होगा। समारोह का संचालन अभिनेत्री मिनी माथुर और फिल्म गीतकार स्वानंद किरकरे करेंगे।

7 मार्च को ओरछा किले और कन्वेन्शन सेंटर में बिजनेस कानक्लेव आयोजित

महोत्सव के दूसरे दिन 7 मार्च को ओरछा किले और कन्वेन्शन सेंटर में बिजनेस कानक्लेव आयोजित होगा। कानक्लेव के माध्यम से पर्यटन, हॉस्पिटेलिटी, क्राफ्ट, मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में रोजगार वृद्धि पर विचार किया जायेगा। प्राथमिक सत्र 'वन-म.प्र.' मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव एस.आर.मोहन्ती द्वारा संबोधित किया जायेगा। वे पर्यटन गतिविधियों में मध्यप्रदेश की अनुकूलता के बारे में बतायेंगे। कानक्लेव में प्रतिभागी 'येस ओरछा', 'दिल से ओरछा', ''इंडिजिनिस मध्यप्रदेश' और 'जिम्मेदार मध्यप्रदेश' सत्रों में चर्चा देंगे। ये सत्र ओरछा को फिल्म और वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने, हॉस्पिटेलिटी गतिविधियों के विस्तार, पर्यटकों के लिये क्राफ्ट तथा मध्यप्रदेश में पर्यटन विस्तार पर केन्द्रित रहेंगे। इसी दिन शाम को बेतवा नदी के तट पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध शासकीय गायिका शुभा मुद्गल की प्रस्तुति होगी। साथ ही भारतीय शास्त्रीय संगीत में प्रसिद्ध गायिका शुभांजलि भी प्रस्तुति देंगी। इसके बाद प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना अदिति मंगलदास की प्रस्तुति होगी। संगीत समूह 'सद्य' की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध अभिनेत्री स्वरा भास्कर करेंगी।