Loading...
अभी-अभी:

पंजाब से कांग्रेस सरकार के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पहुँचे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय

image

Nov 23, 2018

दुर्गेश गुप्ता : पंजाब में कांग्रेस सरकार में केबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए राजधानी भोपाल पहुंचे। सिद्धू यहाँ कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आम सभा को संबोधित करेगे।

वहीं नवजोत प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर भी पहुंचे जहां वो मिडिया से रूबरू भी हुए। पत्रकारों से चर्चा के दौरान सिद्धू केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ काफी आक्रमक दिखे उन्होंने आरोप लागते हुए कहा की मोदी सरकार अमीरों की कठपुतली है। अंबानी अडानी और बड़े बड़े पूंजीपति अभी देश की सरकार चला रहे हैं।

यूपीए सरकार में दो लाख करोड़ का कर्जा था जो अब बढ़कर 12 लाख65 हजार करोड़ हो गया है। पेट्रोल और डीजल के भाव पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए बढ़ाये जा रहे है उन्होंने प्रधानमंत्री पर झूटे वादे करने का भी आरोप लगाया है वहीं देश में लागू हुई नोटबंदी पर भी बात करते हुए सिद्धू ने बोला की नोट बंदी का असर आज भी है लेकिन जिस काले धन की बात मोदी सरकार कर रही थी उसका पता आज भी नही चल पाया है।