Loading...
अभी-अभी:

प्याज़ को लेकर एक बार फिर किसान सड़कों पर उतरे, सही दाम न मिलने से नाराज़  

image

Mar 8, 2019

सृष्टि ठाकुर- प्याज़ के सही दाम नहीं मिलने पर एक बार फिर किसान सड़कों पर उतर आए हैं। खण्डवा में प्याज़ के सही दाम न मिलने पर गुस्साए किसानों ने सड़कों पर प्याज़ फैंक कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा, व्यापारी मंडी में प्याज़ दो से तीन रुपए किलों खरीद रहे हैं, जबकि इतने कम दाम में लागत भी नहीं निकल रही है।

खंडवा के बावड़िया काजी गॉव में किसानों ने प्याज़ के दाम नहीं मिलने पर सड़कों पर फैंक दिया। प्याज़ 2-3 रुपए किलो में बिक रहा है, इससे किसानों को लागत मूल्य भी नहीं निकल पा रहा। कुछ किसानों ने पशुओं को खाने के लिए अपने प्याज़ डाल दिए। किसानों का कहना है कि 8 मार्च को वे निगम के सामने प्रदर्शन करेंगे और मुफ्त में प्याज़ बाटेंगे। यह पहली बार नहीं है जब मध्यप्रदेश में किसानों को ऐसा करना पड़ रहा है। पहले भी प्याज़ के सही दाम नहीं मिलने पर किसान सड़कों पर उत्तर चुके हैं। 

प्रदेश और केंद्र की सरकार आयात निर्यात नीति ठीक करें

बावडिया ग्राम के कई किसानों ने प्याज़ की फसल लगाई थी। लेकिन प्याज़ उखाड़ने की मजदूरी तक नहीं निकल पा रही है। प्याज़ में करीब एक लाख रुपए एकड़ की लागत आती है और मंडी में 70- 80 रुपए कट्टे में बिक रही है। ऐसे में अब किसानों को सरकार से उम्मीद है कि वह उनका प्याज़ 12 रुपए में खरीद ले। किसान नेताओं का कहना है कि प्रदेश और केंद्र की सरकार आयात निर्यात नीति ठीक करें ताकि किसानों को उनकी फसल का ठीक-ठाक भाव मिल सके। कलेक्टर ने भी अपने तौर पर मंडी के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि प्याज़ खरीदी में व्यापारियों पर नज़र रखें ताकि उन्हें उचित दाम मिल सके।