Loading...
अभी-अभी:

इंदौर के कृषि विज्ञान महाविद्यालय में किया गया कृषि मेले का आयोजन

image

Oct 5, 2018

विकास सिंह सोलंकी  -  कृषि को लाभ का धंधा बनाने और किसानो को कृषि के नए संसाधन उपलब्ध कराने के लिए इंदौर में चार दिवसीय कृषि मेले का आयोजन किया गया  जिसका शुभ-आरम्भ केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम भाई रुपाला ने  किया साथ ही बताया कि कृषि मेले में किशानो को विभिन्न तौर तरीको से कृषि में आय दुगनी करने के तरिके कृषि वैज्ञानिको द्वारा सिखाए जा रहे है। यह मेला कृषि विज्ञान महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है।

आधुनिक कृषि उपकरण की दी जा रही जानकारी

बता दें कि इस मेले में प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी किशानो को जानकारी दी जा रही है साथ ही खेती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बाते किसानो को बताई जा रही है। जैसे अच्छे खाद, उन्नत बीज, जैविक खेती, के बारे में किसानो को जानकारी दी जा रही हे वहीं आधुनिक कृषि उपकरण की भी प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में कई प्रकार के आधुनिक कृषि उपकरण के बारे में किसानो को जानकारी दी गई जिससे किसान सरल तरिके से कृषि को लाभ का व्यापार बना सके । इस  कृषि मेले में प्रदेश के 12 संभागो के किसानो के लिए लगाया गया है जिसमें बड़ी मात्रा में किसान सम्मलित हो कर कृषि के आधुनिक तौर तरिके सीख रहें हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ 

दरअसल किशानो को जैविक खेती के बारे में भी जानकारी दी जा रही है साथ ही पशु पालन, मत्स्य पालन करने व अन्य शासकीय योजनाओं की जानकारी किशानो को दी जा रही है। यह कृषि मेला पाँच अक्टूम्बर से आठ अक्टूम्बर तक  कृषि महाविद्यालय पर आयोजित किया जाएंगा। कृषि मेले का शुभारंभ करने आए मंत्री रुपाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की और बताया कि सक्सेस स्टोरी और नए संसाधनों को किसानों तक पहुंचाने के लिए इस कृषि मेले का आयोजन किया गया है सरकार द्वरा प्रायवेट सेक्टर एनवेसमेन्ट रिसर्च सभी लोगों को साथ मे जोड़कर कृषि में नवागत किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के चलते ही कृषि को लाभ का धंधा बनाया जा रहै है 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कृषि को प्रदेश में रखा अव्वल

वही किसानों के प्रदर्शन पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए रुपाला ने कहा कि जो इसकी अगुवाई कर रहे है वह कई सालों तक शासन में रहे है। डॉ स्वामी नाथ की रिपोर्ट को हमने शामिल नही किया है पहले वह बताए उन्होंने किसानों के लिए क्या किया है। बस वह कहते रहते है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विगत सालो में कृषि को प्रदेश में अव्वल रखा है। प्रदेश लगातार कृषि के क्षेत्र में उन्नति कर रहा है मुख्यमंत्री ने जहां पानी नही था वहां पानी पहुंचाया बंजर जमीनों को फसल बोन योग्य बनाया है।

लगातार किसानों के हितों में सरकार काम कर रही है नए संसाधन किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे है। वहीं स्पाक्स द्वारा प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि इसका कोई असर नही पड़ेंगा सवर्ण हमेशा बीजेपी के साथ है।