Loading...
अभी-अभी:

20 सालों से पर्यावरण के लिए काम कर रहे "पद्मश्री बाबा सेवा सिंह", अब तक लगा चुके हैं 4 लाख पौधे

image

Jun 21, 2020

विनोद शर्मा : पर्यावरण हमारे लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। कई बड़े शहरों में स्थिति चिंताजनक हो गई है। हजारों ऐसे शख्स हैं जो सिर्फ पर्यावरण की मार झेलते हुए अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं। पर्यावरण के दूषित होने के सबसे बड़े कारणों में से एक तेजी से पेड़-पौधों का कटना है। लेकिन, इस बीच एक ऐसा शख्स है जो पिछले 20 सालों से पर्यावरण के लिए ही काम कर रहा है। यानी की वह 20 साल से पेड़ लगा रहा है। वह अबतक 4 लाख पौधे लगा चुके हैं, जिनमें ज्यादातर पेड़ बन गए हैं। उन्हें फादर ऑफ ट्री भी कहा जाता है। 

भोगौलिक स्थिति के हिसाब से लगाये पौधे
हम बात कर रहे हैं पद्मश्री बाबा सेवा सिंह की। जिन्होंने, हर राज्य में पौधे लगाए हैं जहां उन्हें अलग-अलग चुनौतियां का सामना किया। ऐसे में उन्होंने हर जगह की भोगौलिक स्थिति के हिसाब से पौधे लगाए। इतना ही नहीं पौधे लगाने के बाद उन्होंने उसकी सेवा भी की। बाबा सेवा सिंह ने ग्वालियर में भी कई हजार पौधे लगाए हैं जो आज हरे भरे वृक्ष के रूप में है।

पर्यावरण को संतुलित करने के लिये पौधारोपण जरूरी
ग्वालियर रेंज के आईजी एवं एडीजीपी राजा बाबू सिंह उन्हें उत्तरप्रदेश बांधा जिले मे लेकर जा रहे हैं, जहां पर पहली खेप में 11 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इस दौरान बाबा सेवा सिंह और एडीजीपी राजाबाबू सिंह ने बताया कि आज जो तरह तरह के वायरस का अटैक पूरी दुनिया झेल रही है। वह पर्यावरण असंतुलन के कारण है लिहाजा इसको संतुलित करने के लिए पौधारोपण करना जरूरी हो गया है।