Loading...
अभी-अभी:

राजगढ़ः पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, परिजन ही निकले कातिल

image

Jun 14, 2019

राजेन्द्र शर्मा- पुलिस ने किया एक अंधे कत्ल का खुलासा। मृतक के परिजन निकले कातिल। फिल्म से सीख लेकर किया था कत्ल। फिल्मी स्टाइल में गढ़ी गई थी कत्ल की पूरी साजिश। कुछ दिन पहले ही एक अज्ञात लाश राजगढ़ के समय स्थित ग्राम धोबीपुरा में तालाब में तैरती हुई मिली थी जिसके कत्ल का खुलासा कल पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने किया।

मध्यप्रदेश के राजगढ़ के समीप स्थित ग्राम धोबीपुरा के तालाब में 1 जून को एक पोटली में बन्द एक महिला की लाश तैरती हुई मिली थी। वह प्रारंभिक सूचना पर धोबीपुरा तालाब में मिली लाश को अज्ञात मानकर पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरु की थी।

ससुराल पक्ष ने पुलिस को गुमराह करने के लिए गढ़ी झूठी कहानी

महिला की शिनाख्त 4 जून को हुई थी, जब महिला के परिवार के लोग महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने राजगढ़ पुलिस थाने आए थे तब पुलिस ने परिवारजनों से महिला का फोटो बताते हुए उसकी पहचान करवाई थी। जिससे महिला का नाम सौरम बाई पति गोवर्धन तवर उम्र 26 साल निवासी ग्राम दलेलपुरा के रूप में की गई थी। वहीं प्राथमिक के आधार पर पुलिस ने इस केस को पहले तो एक अंधे कत्ल के रूप में लिया था और अपनी जांच शुरू की थी, परंतु जब पुलिस ने ससुराल पक्ष से पूछताछ की तो ससुराल पक्ष ने यह कह कर कि मृतिका सोरम बाई एक आदमी के साथ भाग गई है, पुलिस को गुमराह करना चाहा। उन लोगों ने बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में एक कहानी गड़ी, जिससे पुलिस को गुमराह किया जाए, परंतु जब पुलिस ने गहराई से जांच करते हुए जोर देते हुए पूछताछ की तो उन लोगों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

30 फीट गहरे कुएं में मृतिका को धक्का देकर उतारा मौत के घाट

ससुरालपक्ष वालों ने बताया कि महाराष्ट्र में कुएं की खुदाई करने गए थे, वहां पर रात को झगड़ा हुआ और झगड़े में हमने 30 फीट गहरे कुएं में मृतिका को धक्का दे दिया। जिससे सोरम बाई की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं हमने वहां से एक एंबुलेंस किराए पर ली और उसे राजगढ़ के पास मोतीपुरा लेकर आ गए। वहीं पर हमने उतर कर लाश को घर ना ले जाते हुए धोबीपुरा तालाब में ही सोरम बाई को पोटली में लपेटकर पत्थरों के साथ डाल दिया, जिससे प्रतीत हो कि हमने कत्ल नहीं किया है। वहीं इन लोगों ने इस कहानी के लिए एक जोधपुर की कहानी बनाई और ननंद की 4 साल की बच्ची मनीषा को बकायदा सिखाया गया कि यदि कोई पूछे तो कह देना कि मामी तो एक आदमी के साथ भाग गई है।